फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर रेप करने के आरोप में महंत गिरफ्तार, युवती ने सुनाई हैवानियत की कहानी

Wed, 27 Sep 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सियारामदास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में उदासीन अखाड़े के महंत और इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सियारामदास पर नौकरी दिलाने के बहाने एक दलित युवती ने रेप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि न केवल महंत ने रेप किया वरन कॉलेज प्रबंधिका ने अन्य लोगों से भी उसका शारीरिक शोषण कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महंत को जेल भेज दिया है।

मिश्रिख कस्बे में उदासीन अखाड़ा आश्रम के कॉलेज के अध्यक्ष महंत सियारामदास हैं। सोमवार देर रात रामपुर कलां थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय दलित युवती ने यूपी-100 पर फोन कर आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस टीम उसे कोतवाली लाई जहां युवती ने आरोप लगाया कि आठ माह पहले महंत ने कॉलेज में नौकरी का भरोसा दिया था। इस दौरान कॉलेज प्रबंधिका रिंटू सिंह उसे फैजाबाद व आगरा ले गई। जहां अज्ञात लोगों ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद महंत सियाराम ने कॉलेज में सोमवार रात रेप किया।
विज्ञापन

इस तरह भाग निकली युवती

- फोटो : amar ujala
युवती का कहना है कि महंत नशे में था और रेप करने के बाद सो गया। इस पर वह उसका मोबाइल फोन लेकर भाग निकली।

मामले पर प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर कॉलेज के अध्यक्ष एवं महंत सियाराम दास व और प्रबंधिका रिंटू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न, मारपीट, दलित एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, महंत को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें