फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्भावस्था में जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी समस्या

विज्ञापन
प्रेस वार्ता में ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार
विज्ञापन
लखनऊ। बदलते खानपान, तनाव और नियमित जांच की अनदेखी के कारण प्रसव के दौरान गंभीर स्थितियां सामने आ रही हैं। गर्भावस्था में जरा सी लापरवाही भी जच्चा और बच्चा के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव शुरू होगा जो तीन दिन तक चलेगा। इसमें भारत सहित अन्य देशों से डॉक्टर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई गर्भवती महिलाओं को समय पर सही सलाह और पोषण नहीं मिल पाता। जिससे एनीमिया, ब्लड प्रेशर और अन्य जटिलताएं बढ़ जाती हैं। प्रसव के दौरान इसका असर साफ दिखाई देता है। केजीएमयू क्वीनमेरी की डॉ. सुजाता देव ने कहा कि गर्भावस्था में नियमित जांच से व प्रसव के दौरान जोखिमों को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराना जरूरी है। आयोजन सचिव व क्वीनमेरी की डॉ. सीमा मेहरोत्रा ने सलाह दी कि गर्भावस्था के दौरान असामान्य लक्षणों की अनदेखी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें