फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होम्योपैथी में बढ़ रहा लोगों का विश्वास, अभी और शोध की जरूरतः ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
 होम्योशक्ति फाउंडेशन की ओर से होम्योपैथिक जागरूकता दिवस कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रज
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेेंशन सेंटर में बृहस्पतिवार को होम्योशक्ति फाउंडेशन की ओर से होम्योपैथिक जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि होम्योपैथी की मीठी गोली सीधे मर्ज पर वार करती है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। होम्योपैथी में लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है लेकिन अभी और शोध की जरूरत है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि होम्योपैथी हमारे पूर्वजों का ज्ञान है जिसे हमें और आगे ले कर जाना है। विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि होम्योपैथी भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनाई जा रही है। इससे लाइलाज बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. उमंग खन्ना की द लेगेसी ऑफ इंडिया पुस्तक का विमोचन हुआ। डॉ. उमंग ने कहा कि डॉक्टर और विद्यार्थियों को होम्योपैथ को मजबूत बनाने के लिए प्राचीन ज्ञान को आधुनिक प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करना होगा।

 होम्योशक्ति फाउंडेशन की ओर से होम्योपैथिक जागरूकता दिवस कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रज

 होम्योशक्ति फाउंडेशन की ओर से होम्योपैथिक जागरूकता दिवस कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें