इटावा के लॉयन सफारी पार्क में शनिवार सुबह गुजरात से लाई गई शेरनी की मौत हो गई। इसे गंभीरता से लेते हुए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) एसके उपाध्याय को हटाने के आदेश दे दिए।
उन्हें वन अभ्यारण्यों और पक्षी विहारों के रखरखाव में लापरवाही बरतने का दोषी माना गया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लॉयन सफारी में गुजरात से लायी गई शेरनी ‘तपस्या’ बीमार थी। उसका इलाज गुजरात के संबंधित प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. भुवा कर रहे थे। लेकिन, प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) समेत संबंधित अधिकारियों ने उसकी बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया।
इतना ही नहीं शासन की जानकारी में यह भी आया कि उन्नाव के नवाबगंज, हरदोई के सांडी और कन्नौज के लाख बहोसी पक्षी विहार भी पानी की कमी के कारण सूख गए।