फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: हाईटेंशन लाइन सही करते समय अचानक शुरू हुई आपूर्ति, लाइनमैन की झुलसकर मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में लाइन मैन की झुलसकर मौत हो गई। युवक खंभे पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था।
विज्ञापन
बिजली सप्लाई शुरू करना प्राणघातक साबित हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के थाना क्षेत्र निवासी एक निजी लाइन मैन शुक्रवार की रात ग्रामीणों के फोन पर विद्युत लाइन सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। जिससे वो करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के बिछला गांव में शुक्रवार की रात आपूर्ति बाधित हो गई थी। 

विज्ञापन


एशिया विद्युत केंद्र के बिछला गांव में संविदा पर तैनात लाइनमैन सुरेश कुमार (35) रात में खंबे पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था तभी अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो जाने से सुरेश कुमार की खंभे पर ही झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कृषि या पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : रण के लिए भाजपा के 'सेनापति' तैनात, जिलाध्यक्षों में अगड़ों पर दांव, पिछड़ों को भी तवज्जो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापों में बड़ा खुलासा : 800 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे आजम खां, फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता


गांव में लाइट नहीं थी इस दौरान ग्रामीणों ने छीटनपुरवा निवासी सुरेश को फोन कर लाइन सही करने के लिए बुलाया। युवक प्राइवेट कर्मचारी था जो आसपास के गांव में लाइट सही करने का काम करता था। जैसे ही वह खंभे पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था इसी दौरान सप्लाई शुरू हो गई। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक उस क्षेत्र का  लाईनमैन नहीं जाता था। इसी युवक से लोग लाईन ठीक करवाते थे।

रिसिया के विद्युत अवर अभियंता विजय तिवारी से जानकारी कि गई तो उन्होंने बताया कि जब सूचना मिली तो विद्युत लाईन बन्द करवा दी गई। कर्मचारियों को भेज कर मृतक युवक के शव को पोल से उतरवाकर विद्युत लाईन चालू करवा दी गई है। मृतक सुरेश सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह थाना रिसिया के क्षिटन पुरवा का निवासी बताया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें