दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
- फोटो : amar ujala
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ट्रू वैल्यू के सामने चलती बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। साइड मिरर में गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात की कमान संभाली तो घटनास्थल पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।