फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी लिफ्ट, भाजपा नेता समेत चार घायल, जिम्मेदार गायब

Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती राजेश तिवारी, मनीष व डॉ. अरुण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज के न्यू बेरी रोड स्थित श्रीराम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लिफ्ट सीधे भूतल पर आ गिरी। हादसे में भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष और पूर्वांचल के ज्योतिषाचार्य सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विभूतिखंड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं लिफ्ट के बेकाबू होकर सीधे नीचे गिरने के कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम की सहायता ली जा रही है।

विज्ञापन


न्यू बेरी रोड स्थित श्रीराम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित फ्लैट 405 में अधिवक्ता राजीव सिंह चौहान रहते हैं। विराजखंड निवासी भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, पूर्वांचल के ज्योतिषाचार्य व रेलवेकर्मी राजेश कुमार तिवारी, डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव और गनर प्रभाकर शुक्ला के साथ अधिवक्ता राजीव सिंह से मुलाकात करने गए थे। शाम करीब 4.45 बजे सभी लोग चौथी मंजिल से लिफ्ट में नीचे आने के लिए चढ़े।

अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। इससे लिफ्ट सीधे चौथी मंजिल से भूतल पर जा गिरी। हादसे में भाजपा नेता मनीष शुक्ला, ज्योतिष राजेश तिवारी और डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं गनर प्रभाकर को हल्की चोटें आई। सभी घायलों को विभूतिखंड के शहीद पथ के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गनर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी हरजतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिफ्ट किस तकनीकी खराबी के कारण सीधे नीचे आ गई। लिफ्ट की मरम्मत कितने साल पहले हुई है, इसकी जांच के लिए तकनीकी टीम की मदद ली गई है। इसके लिए जो भी लापरवाह होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बड़ा सवाल : कहां गए सोसाइटी के जिम्मेदार

इतनी बड़ी घटना हो गई, चार लोग घायल हुए। हादसा और भी बड़ा हो सकता था। मौके पर सोसाइटी का एक भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। ऐसे में सवाल लाजिमी है कि इतने बड़े अपार्टमेंट में सोसाइटी के पदाधिकारी क्या कर रहे थे? क्या यह गैर जिम्मेदाराना रवैया नहीं है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें