फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चलते चलते रुके, इधर उधर देखा....फिर आ गई मौत, अधिवक्ता की अचानक मौत, कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी

Mon, 09 Jun 2025 08:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर की तहसील में 25 साल के एक अधिवक्ता अभिषेक गश खाकर गिर और उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। अभिषेक की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।
विज्ञापन
अधिवक्ता अभिषेक सिंह उर्फ पवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की सरोजनीनगर तहसील में 25 साल के अधिवक्ता अभिषेक सिंह उर्फ पवन सोमवार दोपहर अधिवक्ता के साथ घूम रहे थे। एक अधिवक्ता के चैंबर के सामने वह रुके। अचानक अभिषेक गश खाकर गिर गए।। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


बंथरा में कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक सरोजनी नगर तहसील में वकालत करते थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को भी सरोजनी नगर तहसील गए। दोपहर करीब तीन बजे वह अपने एक साथी के साथ वकीलों के चैंबर के बीच गली से पैदल ही तहसील में किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक गश खाकर वह जमीन पर गिर गए।

साथी वकीलों ने उनको उठाया लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उनको पहले एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से पीजीआई ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही अभिषेक की मौत हो चुकी थी। अभिषेक के परिवार में उनके पिता लाल बहादुर सिंह, मां हीरामणि और बड़े भाई मोनू हैं। परिजन अभिषेक की मौत से सदमे में हैं। उनका कहना है कि अभिषेक की कोई मेडिकल हिस्ट्री तक नहीं है। ऐसे में इस तरह से जान चली जाना यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें