फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधा बने पति को प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा, मचा हड़कंप

Wed, 18 Sep 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधा बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी। धारदार हथियार से कत्ल के बाद शव को धान के खेत में ठिकाने लगा दिया गया। मंगलवार को धान के खेत में क्षत विक्षत शव मिलने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी-प्रेमी समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामला बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के सेमरी मजरे खरिहानी गांव का है। यहां के निवासी रामप्रकाश यादव (41) की पत्नी के दूसरे से संबंध थे। इसको लेकर राम प्रकाश का पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था।

इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राम प्रकाश की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद उसी के धान के खेत में शव का छुपा दिया। मंगलवार की सुबह राम प्रकाश के परिवारीजन खेत गए थे। वहां धान के खेत में राम प्रकाश का क्षत-विक्षत शव देखकर अवाक रह गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खेत में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुर्सी पुलिस व एएसपी उत्तरी आर एस गौतम ने भी मौके का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं मृतक के भाई करूणेश की तहरीर पर पत्नी गीता उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक कुर्सी शशिकांत यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी प्रेमी समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें