फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः एक रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद में महिला को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 09 Apr 2019 02:25 PM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
विज्ञापन
कन्नी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके में एक रुपये की पुड़िया (पान मसाला) उधार लेने के विवाद में रविवार रात कुछ दबंगों ने एक महिला को लात-घूसों से पीटकर मार डाला। एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन



लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर पांडेय सरांय निवासी रामप्रसाद गांव के ही रामखेलावन की दुकान पर पुड़िया लेने गया था। वहां एक रुपये की उधारी को लेकर दोनों में तकरार हो गई। जिसके बाद राम प्रसाद अपने घर चला गया। कुछ देर बाद रामखेलावन व उसके पक्ष के लोग राम प्रसाद के घर जाकर गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


इसका राम प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी कन्नी ने विरोध किया। विरोध करने पर रामखेलावन, कमलेश, पिंकू, सुरेश, गिरधारी व एक अज्ञात व्यक्ति ने इनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इन दबंगों ने गालीगलौज का विरोध करने पर कन्नी को लात-घूंसों से जमकर मारापीटा।

इसमें कन्नी की हालत बिगड़ गई। उसे फौरन सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूत्र बताते हैं कि इन लोगों के बीच रास्ते का पुराना विवाद भी चल रहा था। 

विज्ञापन

पति पर पड़ी आठ बच्चों की जिम्मेदारी

महिला की हत्या के बाद गमगीन बच्चे - फोटो : amar ujala
कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि रास्ते के विवाद में महिला से मारपीट हुई थी। इसकी वजह से जख्मी महिला की जान चली गई। घटना को लेकर एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लहरपुर में दबंगों द्वारा पीटकर मौत के घाट उतार दी गई कन्नी के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके घर व गांव में मातम छाया हुआ है। उसके बेटे और बेटियां दहाड़े मार कर रो रही थीं। पति यह कहकर चीख चिल्ला रहा था कि अब परिवार की जीविका चलाने में कौन उसका हाथ बटाएगा। अब उसको अकेले ही अपने 8 बच्चों का पेट पालना पड़ेगा।

बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली मृतका कन्नी का परिवार मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाता था। उसके पांच बेटे व तीन बेटियां हैं। जायदाद के नाम पर उसके पास महज एक बीघा जमीन है। उस जमीन और मजदूरी से परिवार की जीविका चलती है। कन्नी की मौत के बाद 8 बच्चों का परिवार चलाना उसके पति के कंधों पर आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें