फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: सराफा व्यवसायी को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग छीना, युवक के चेहरे में धंसी गोली

Mon, 02 Sep 2024 10:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)

सार

रायबरेली के लालगंज इलाके में एक सराफा को गोली मारकर उसका जेवरात से भरा बैग लूट लिया गया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ व्यवसायी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायरबेली के लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरपहा गांव के गणेशन मंदिर के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसाई को गोली मारकर उसका जेवरात से भरा बैग छीन कर भाग गए। गोली युवक के चेहरे में धंस गई। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


व्यवसायी के भाई शिवम सोनी ने बताया कि उसके भाई पूरेगुरदी मजरे कोरिहरा निवासी हरिओम सोनी की अंबारा पश्चिम गांव में श्री बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह बाइक से अपनी दुकान जा रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गणेशन मंदिर के पास उसे गोली मार दी और करीब दस लाख कीमत के जेवरातों से भरा छीन कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - भेड़िये का आतंक: मुख्यमंत्री योगी ने मंत्री और अफसरों को दिए निर्देश- बोले- हर हाल में कंट्रोल करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी


घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गोली युवक के चेहरे पर धंसी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुहाना किया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें