रायरबेली के लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरपहा गांव के गणेशन मंदिर के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसाई को गोली मारकर उसका जेवरात से भरा बैग छीन कर भाग गए। गोली युवक के चेहरे में धंस गई। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।