फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर परिसर में चली गोली, एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 19 Jun 2024 10:33 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान की मौत हो गई। परिसर में गोली चलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शत्रुघ्न विश्वकर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगी थी तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - यूपी में उपचुनाव: 'इंडिया' टूटेगा या बचेगा? इन दो राज्यों में मिलेंगी सीटें तो ही कांग्रेस को हिस्सा देगी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हाहाकार: गर्मी और जानलेवा... 171 की मौत, उरई सबसे गर्म; जानें कब तक तपिश से राहत के आसार नहीं


जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा  (25) है। वह अंबेडकरनगर के रहने वाले थे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें