फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जेल वार्डन ने छात्रा से किया दुष्कर्म, ट्रेन में आधी सीट देकर बनाई थी करीबी

Tue, 22 Oct 2024 12:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईंगंज (लखनऊ)

सार

मामले में गोसाईगंज थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जांच में सामने आया कि शादी का दबाव बनाने के लिए उसने 15 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से जिला जेल लखनऊ के वार्डन प्रदीप धामा ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। इसके बल पर अपने आवास पर उसे बंधक बनाकर शोषण करता रहा। सोमवार को गोसाईंगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर की रहने वाली युवती के मुताबिक, पिछले वर्ष सात सितंबर को वह दिल्ली से घर आ रही थी। टिकट कन्फर्म न होने पर बागपत के खेड़का निवासी प्रदीप ने उन्हें ट्रेन में आधी सीट दी थी। सफर के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने हामी भरते हुए करिअर के बाद शादी की बात कही और सुल्तानपुर में उतर गई। अगले महीने वह फिर लखनऊ आ रही थीं तभी प्रदीप ने कुछ काम के बहाने उन्हें बस से गोसाईंगंज थाने के पास उतार लिया। फिर मोहरी खुर्द स्थित जेल कॉलोनी में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव में रालोद का है ये प्लान... जातिगत समीकरण के साथ इस रणनीति पर टिकट देगी पार्टी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्तूबर को मिल जाएगी सैलरी, दीपावली के चलते लिया गया फैसला
विज्ञापन


कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर उनको कॉल कर बुलाया। विरोध पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता गोसाईंगंज स्थित आरोपी के सरकारी आवास पर पहुंची तो प्रदीप ने चार दिन तक बंधक बनाकर उनका शोषण किया। कई बार उनके घर पर भी आकर गंदा काम किया।

शादी की बात होने पर भागा आरोपी
छात्रा के मुताबिक पांच सितंबर 2024 को प्रदीप के घरवालों ने उन्हें शादी की बात करने के लिए बाराबंकी के हैदरगढ़ बुलाया। वहां दहेज में 15 लाख की मांग की। आरोपी ने बिना दहेज शादी की बात की और फिर मोबाइल बंद कर भाग निकला। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें