गौरव बताते हैं कि ये सारी हरी पत्तेदार सब्जियां जाड़े में होती हैं। हमारे यहां ये हिमाचल व उत्तराखंड से आती हैं। करीब पांच से छह दिन लगते हैं इसे बाहर से आने में। तब तक इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। हम फार्म टू टेबल के मॉडल पर काम करते हैं। यानी एक से दो घंटे के भीतर ताजी कटी सब्जियां ग्राहक को पहुंचा सकते हैं।
लीफी ग्रीन्स के फायदे
खून की मात्रा बढ़ाती हैं, मोटापे घटाने, दांतों, कैंसर, एनीमिया, पथरी के लिए भी लाभदायक हैं। ये विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
जानिए, क्या है हाइड्रोपोनिक्स तकनीक
केवल पानी, बालू या कंकड़ों के बीच नियंत्रित पानी-हवा और बिना मिट्टी के पौधे उगाने की तकनीक को हाइड्रोपोनिक कहते हैं। गौरव और दीपांकर कहते हैं कि आने वाले वक्त में पानी की समस्या बढ़ेगी। कंकरीट के बढ़ते जंगलों के बीच खेती के लिए जमीन का संकट खड़ा होगा। ऐसे में खेती का यह तरीका काफी फायदेमंद होगा। 200 स्क्वायर फीट के कमरे में लगे सेटअप में 2000 लीटर पानी का इस्तेमाल हो रहा है और वह भी एक बूंद पानी बेकार नहीं जा रहा है। सेटअप का ढांचा ऐसा है कि यह रिसाइकिल होता रहता है। परंपरागत खेती की तुलना में करीब 90 फीसदी पानी कम इस्तेमाल होता है।