फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात ही बन गई दूल्हे की अंतिम रात, शादी के 24 घंटे में ही तबीयत बिगड़ी और फिर मौत

Tue, 25 Feb 2020 10:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शादी के अगले दिन ही अचानक जीवन साथी की तबीयत बिगड़ी और सुहागरात ही उसके जीवन की अंतिम रात हो गई। मन को विचलित करने वाली यह घटना ऊंचाहार क्षेत्र के अप्टा गांव में हुई।

विज्ञापन


अप्टा गांव निवासी मनीष कुमार (24) पुत्र शिव बालक की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मनिहर निवासी व्यक्ति की बेटी के साथ तय हुई थी। बीती 23 फरवरी को शादी थी। 24 फरवरी को बरात दुल्हन लेकर घर आई। नई दुल्हन के आने से घर में चारों ओर खुशियां ही खुशियां थीं।

घर की महिलाएं सोमवार देर रात तक दुल्हन के आगमन पर मंगल गीत गा रही थीं। सुहागरात की सेज पर दुल्हन अनगिनत सपनों के साथ अपने साजन का इंतजार कर रही थी। रात करीब 11 बजे अचानक मनीष की तबीयत खराब हुई और वह अचेत हो गया। परिवारीजन उसको लेकर पहले बाबूगंज के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। उसके बाद उसको सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में सजे सपने आँसुओं के साथ बहने लगे

इस घटना के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की आंखों में सजे सपने आंसुओंं के साथ बहने लगे। पूरा गांव स्तब्ध हो गया। कल तक जहां शादी मे बैंडबाजे बज रहे थे, वहां अब करुण क्रंदन था।

सीएचसी के डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मनीष की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कोतवाली प्रभारी रामदास वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें