फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हरौनी में मालगाड़ी पटरी से उतरी, सुबह बहाल हो सका ट्रेनों का संचालन

Wed, 23 Jun 2021 09:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ से कानपुर के बीच हरौनी में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। हालांकि, सुबह एक रूट से ट्रेनों को बहाल किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर मंगलवार देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना के कारण एक रूट का संचालन पूरी तरह से प्रभावित हुआ, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे ने बुधवार सुबह प्रभावित रूट को बहाल कर दिया है। रेलवे के अनुसार यह घटना हरौनी और पिपरसंड रेलवे स्टेशन के बीच हरौनी के निकट हुई थी जिसकी वजह ट्रैक की कैंची का टूटना बताया जा रहा है।

इस क्रॉस कैची से मालगाड़ी के गुजरने के दौरान 4 बोगी पटरी से उतर गई। पायलट ने हादसे का पता चलते ही मालगाड़ी को रोक करके कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस घटना के कारण कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाले ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान रेलवे ने ट्रेनों का आवागमन लखनऊ से कानपुर जाने वाले रूट से सुबह तक जारी रखा। अधिकारियों और एक्सपर्ट टीम ने पहुंच कर मालगाड़ी की बोगी को हटाया और क्रॉस ट्रैक की कैची को दुरुस्त करके ट्रेनों का संचालन बहाल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें