फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को सौंप दी होने वाली पत्नी, गैंगरेप कर अश्लील फोटो खींचे

Sun, 25 Sep 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जिस लड़की से शादी तय हुई, एक युवक ने उसी को अपने जीजा व दो दोस्तों को सौंप दिया। मामला आलमबाग का है। तीनों ने युवती से रेप किया। अश्लील फोटो खींचे। फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। लड़की ने चारों पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। आरोप है कि इन लोगों ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया और फिर उसके अश्लील फोटो खींचकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी बीती 21 अगस्त को तय हुई थी। इसके बाद से विनीत ने उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी। एक दिन दोस्तों से मिलाने की बात कहकर वह उसे आरडीएसओ ले गया।
विज्ञापन


यहां एक मकान में उसने अपने जीजा रितुराज और दो दोस्तों संजय और रमेश से उसकी मुलाकात कराई। यहां जीजा व दोस्तों ने उससे जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर इन लोगों ने रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मोबाइल कैमरे से खींची अश्लील तस्वीरें

demo pic
इसके बाद सबने उसके साथ रेप किया और मोबाइल के कैमरे से उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। शिकायत करने पर परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची।

इसके बाद विनीत अश्लील फोटो दिखा कर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। मजबूरन पीड़िता को विनीत के साथ जाना पड़ा। कई दिन तक विनीत और उसके जीजा व दोनों दोस्तों ने पीड़िता से रेप किया।

युवती ने विनीत से शादी की बात कही तो उसने साफ इन्कार कर दिया। कोई रास्ता न देख पीड़िता ने चारों पर रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि विनीत और रितुराज को गिरफ्तार कर बाकी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें