फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चैट में प्यार का इजहार...फिर फंदा लगाकर युवती ने दी जान

Thu, 22 Jan 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियांशी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। ओटी टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे बरगदी गांव में किराये के कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। बड़ी बहन नैनसी वर्मा ने बताया कि सुबह जब वह नौकरी से लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने कमरा तोड़कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कमरे से मिले मोबाइल में इंस्टाग्राम पर चैट मिली है, जिसमें उसने किसी लड़के से प्यार का इजहार करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि लखीमपुर के रामपुर निवासी पिता साधूराम वर्मा की दो बेटियां नैनसी वर्मा (22) और प्रियांशी वर्मा (20) बरगदी वार्ड में रज्जन तिवारी के घर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थीं। प्रियांशी वर्मा चंद्रिका देवी हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट में ओटी टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही थी, जबकि नैनसी निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती है। पुलिस को प्रियांशी वर्मा के मोबाइल पर मंगलवार को किसी लड़के से इंस्टाग्राम पर की गई चैट मिली है, जिसमें कहासुनी हुई थी। उसमें उसने लिखा है कि वह उससे ही प्यार करती है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पिता की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें