फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गले में डाला फंदा, पति को भेजी फोटो...फिर दे दी जान

Thu, 22 Jan 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूनम पाठक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट की स्वप्नलोक कॉलोनी निवासी पुनीता पाठक (40) ने गले में फंदा लगाया और फोटो व्हाट्सएप पर पती सतीश को भेज दी। फोटो देख सतीश भागकर घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह लोगों की मदद से उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पत्नी को फंदे से लटका पाया। वह पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार गोपालगंज निवासी सतीश पाठक टाटा टेल्को में टेक्नीशियन पद पर हैं। सतीश के अनुसार, उनकी ससुराल में 5 फरवरी को पत्नी की भतीजी की शादी है। सोमवार को वह पत्नी के साथ खरीदारी करने गए थे। इसके बाद उन्हें घर छोड़कर वह चले गए। कुछ देर के बाद वह शराब पीकर लौटे तो पत्नी से कहासुनी हो गई। इस बीच बेटा बाथरूम के बाहर फिसलकर गिर पड़ा, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। डॉक्टर को दिखाने के लिए भी दोनों में नोकझोंक हुई। किसी तरह रात कटी। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी और दोनों बच्चे स्कूल चले गए। घर पर पुनीता अकेली थी। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने गले में फंदा डाले हुए फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। वह घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो पुनीता को पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका देखा। लोगों की मदद पत्नी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में बेटा शिखर व बेटी शगुन हैं।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुनीता के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई आरोप नहीं है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें