फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ट्यूशन टीचर ने अश्लील वीडियो बनाकर कई साल तक किया यौन शोषण, दो बार करवाया गर्भपात, केस दर्ज

Tue, 21 Nov 2023 03:05 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक युवती ने ट्यूशन टीचर पर यौनशोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में एक युवती ने अपने ट्यूशन टीचर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और फिर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए और फिर ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। दोबारा गर्भवती होने पर उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने पीड़िता की पिटाई कर दी। मामले में सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 69000 सहायक शिक्षक भर्ती: आरक्षण के मुद्दे पर अपीलों की रोजाना सुनवाई चार दिसंबर से
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भूमि मुआवजा फर्जीवाड़ा : दो पीसीएस अफसरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, 382 करोड़ का हुआ था खेल
विज्ञापन


सरोजनीनगर क्षेत्र की एक युवती ने शांतिनगर निवासी हरिओम कुशवाहा के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक हरिओम ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था। अक्तूबर 2018 में वह घर में अकेली थी। तभी हरिओम ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा।

गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि दोबारा गर्भवती होने पर हरिओम पर शादी का दबाव बनाया तो उसने पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें