फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समीक्षा अधिकारी बन ठगी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। समीक्षा अधिकारी बन कर सीएम जन सुनवाई पोर्टल में शिकायतों के निस्तारण के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने पॉलिटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पास से एक मोबाइल, सात डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, उप्र सचिवालय का परिचय पत्र, इंडिगो एयरलाइंस का परिचय पत्र, उसी एयरलाइंस के पांच सादे फार्म और 6 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




दरोगा पंकज सिंह के मुताबिक एसटीएफ को उसके बारे में काफी दिनों से ठगी की शिकायत मिल रही थी। वह जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम ठगी कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम चंदौली के अलीनगर निवासी शुभम सोनकर बताया।

शुभम के मुताबिक 2018 में वह पीडब्ल्यूडी में आउटसोर्सिंग पर लिफ्ट ऑपरेटर था। दरोगा के मुताबिक अगस्त 2022 में उन्हीं हस्ती के घर में शुभम की मुलाकात कई अधिकारियों से हुई थी। उन्हीं को देख कर आरोपी ने भी सहायक समीक्षा अधिकारी का फर्जी व कूटरचित परिचय पत्र के साथ ही इंडिगो एयरलाइंस के एचआर का भी फर्जी परिचय पत्र बनवाया था।
विज्ञापन



ग्राउंड स्टाफ व सहायक के पद पर नौकरी का देता था झांसा

वाराणसी में आरोपी ने खुद को इंडिगो एयरलाइंस का एचआर बताया। आरोपी ने एयरलाइंस में ग्राउंड स्टाफ व सहायक के पद के नौकरी के नाम पर विजय जायसवाल 24 हजार, अंकित चौहान 21 हजार, सोनू कुमार से 21 हजार, नागेश्वर सोनकर से 40 हजार, सुनील यादव मथुरा से नौ हजार और विपुल गुप्ता से पांच हजार ठगे थे। एडिश्नल इंस्पेक्टर गाजीपुर अजय नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें