फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

Thu, 31 Jul 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेड़ से बंधा युवक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के शाहपुर मझिगवां गांव में मंगलवार रात चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीट दिया। इस बीच किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक मंगलवार रात दो बजे पुलिस को युवक को पीटने की सूचना मिला थी। मझिगवां गांव पहुंचने पर पुलिस ने लोगों से युवक को छुड़ाया। पूछताछ में वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां से वह भाग निकला। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक युवक दुकान में चोरी करने घुसा था, जिसे उन्होंने पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें