लखनऊ। सआदतगंज के मातादीन रोड निवासी त्रिलोकी नाथ पुरी (77) के मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेजकर जालसाज ने 2.73 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने 14 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि बुजुर्ग के पास 28 दिसंबर को अनजान नंबर से कॉल आई। उन्होंने फोन उठाया पर बात नहीं हो सकी। इसके बाद उनके पास एपीके फाइल मोबाइल फोन पर भेजी गई। उन्होंने जैसे ही उसे डाउनलोड किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। जालसाजों ने उनके खाते से कई बार में 2,73,003 रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग की तहरीर पर 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिन बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।