फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की मजबूती से ही बदलेगा प्रदेश का भविष्य: मुनकाद अली

विज्ञापन
गांधी भवन परिसर में मायावती के जन्मदिन पर आयोजित रैली में मौजूद पार्टी के नेता । स्रोत स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। मौजूदा माहौल में सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलना ही सबसे बड़ी जरूरत है। भाईचारे की मजबूती से ही प्रदेश का भविष्य बदलेगा और 2027 में एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात बसपा के महासचिव मुनकाद अली ने गांधी भवन सभागार में मायावती के 70वें जन्मदिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। बृहस्पतिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव ने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर रही और सभी जाति-धर्म के लोगों को सम्मान मिला। कई विकास योजनाएं लागू की गईं। बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर मनुवादी सोच की ताकतें पार्टी को कमजोर करने में जुटी हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता से उन्हें आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सभा को पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान, माया प्रसाद, इंतजार आब्दी, मौजीलाल गौतम, पार्टी प्रवक्ता फैजान खान, दिनेश पाल एडवोकेट आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामनाथ रावत ने व संचालन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने किया। कार्यक्रम दौरान मायावती की बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस को एलईडी स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। वहीं, कवयित्री वंदना सिद्धार्थ ने बहनजी के सम्मान में कविता पाठ कर कार्यक्रम को भावनात्मक रंग दिया।

गांधी भवन परिसर में मायावती के जन्मदिन पर आयोजित रैली में मौजूद पार्टी के नेता । स्रोत स्वयं

गांधी भवन परिसर में मायावती के जन्मदिन पर आयोजित रैली में मौजूद पार्टी के नेता । स्रोत स्वयं

गांधी भवन परिसर में मायावती के जन्मदिन पर आयोजित रैली में मौजूद पार्टी के नेता । स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें