फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को एसयूवी ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Thu, 04 Apr 2024 03:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

बिजनौर के न्यू गुड़ौरा में हुए हादसे में एक चार साल के मासूम को एसयूवी ने रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी भाग गया। हालांकि, कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अरमान (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर इलाके में घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को एसयूवी ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया, जिसे कुछ देर बाद पुलिस ने वाहन सहित धर-दबोचा।

विज्ञापन


बिजनौर के न्यू गुड़ौरा निवासी राजमिस्त्री साजिद के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका बेटा अरमान (4) घर के बाहर अकेले खेल रहा था। इस बीच मोहल्ले का प्रॉपर्टी डीलर विमल कुमार तेज रफ्तार में एसयूवी गाड़ी लेकर निकला और अरमान को रौंदते हुए भाग गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो परिजन भी घर से बाहर निकल आए। सूचना पर बिजनौर पुलिस भी पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस लिस्ट: अमेठी-रायबरेली पर फिर खामोशी, इन सीटों पर कांग्रेस हाईकमान ने बना रखी है खास रणनीति?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा: तो प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, भाजपा इन स्थानीय नेताओं पर लगा सकती है दांव
विज्ञापन


बच्चे को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह राणा ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर एसयूवी बरामद कर ली गई है। मासूम अरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, घर में कोहराम
मासूम अरमान की मौत से घर में कोहराम मच गया। पिता साजिद व मां शबीना रोते-रोते बेहाल हो गए। मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश भी था। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एसयूवी बच्चे को रौंदते हुए हुए साफ नजर आ रही है। हादसे के वक्त मासूम सड़क पर मौजूद था, तभी एसयूवी चालक पहुुंचा और गाड़ी मोड़ते वक्त आगे का पहिया बच्चे पर चढ़ गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें