मृतक किसान बायें व मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
घर से खेत की रखवाली करने गए किसान की अवैध सबंधों के शक में हत्या कर दी गई। घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौरा चौराहा थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज नरायण गुप्त ने बताया कि मृतक के बेटे रमेश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम भुसैलवा के रामकुमार (45) पुत्र ननके वर्मा रविवार की रात खेत की रखवाली के लिए गए थे। उनके बेटे रमेश ने बताया कि वह भी रात में अपने चचेरे भाई नंदलाल के साथ खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में साधू के घर के पास शोर हो रहा था। यह सुनकर वह लोग वहां पहुंच गए। देखा उसके पिता को साधु उर्फ हग्गन और रामबरन पुत्र तुलसीराम लाठी डंडों से बुरी तरह मार रहे थे। मारकर बेदम कर दिया जिससे मेरे पिता का पैर टूट गया और गंभीर चोट आईं।
ये भी पढ़ें - भाजपा के अग्रिम मोर्चों और क्षेत्रीय टीमों की घोषणा जल्द, कई के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: आरएसएस, सरकार व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल
उन्होंने शोर मचाकर गांव के लोगों को एकत्र किया और पिता को लेकर तुलसीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में ले गाए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी पुष्टि नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने की। इस पर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान राकेश सोनकर के अनुसार मृतक के चार लड़के और एक लड़की है। मृतक की पत्नी का 10 वर्ष पूर्व ही देहांत हो चुका है। पुलिस ने मामले का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आरोपी फरार हो गए हैं।