फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: तेज रफ्तार डम्फर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Tue, 08 Oct 2024 10:19 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक डंफर ने छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जहां कोचिंग पढ़कर घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को डम्फर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो भाग रहे ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में जबरजस्त आक्रोश है और मौके पर मौजूद पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड का है जहां पास के ही गांव पूरे गंजन मजरे भौसिंहपुर के रहने वाले बृजेश सिंह का बेटा ओम सिंह आज सुबह कोचिंग पढ़कर साइकिल से वापस जा रहा था। बृजेश अभी चौराहे से प्रतापगढ़ रोड की तरफ बढ़ा ही था कि सामने से आ रहे थे डम्फर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके  पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना को देखते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और भाग रहे ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बड़ी संख्या में परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में जबरजस्त आक्रोश और सैकड़ो की भीड़ मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन


संग्रामपुर पुलिस मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। मृतक ओम सिंह पास के स्थित इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। वो रोज की तरह आज भी कोचिंग पढ़ने आया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें