फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका संग दारू पीकर बावर्दी सिपाही ने की रासलीला

Mon, 04 May 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निघासन (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरब्रिगेड गोला के सिपाही सुलखान यादव की करतूत ने शनिवार को पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया। बावर्दी सिपाही ने खुद भी जी भर कर दारू पी और कथित प्रेमिका को भी पिलाई।
विज्ञापन


नशे में होशोहवास खो बैठे और दोनों ने सड़क पर ऐसी रासलीला दिखाई कि लोग मुंह छुपाते नजर आए। हंगामा बढ़ा तो एसपी के आदेश पर पुलिस उसे थाने लाई और मेडिकल परीक्षण कराया। सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

शनिवार को निघासन में साप्ताहिक बाजार थी। इसलिए भीड़भाड़ भी अधिक थी। दमकल का सिपाही सुलखान यादव भी कथित प्रेमिका से मिलने गोला से चला आया। दोनों मिले और साथ बैठकर शराब पी।
विज्ञापन


सुरूर कुछ ज्यादा चढ़ा तो सड़क पर ही रासलीला शुरू कर दी। दीन-दुनिया से बेखबर झूमते और नाचते हुए चलने लगे। सिंगाही-निघासन रोड पर ब्लाक में स्थित सीओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर दोनों कभी आलिंगनबद्ध हो रहे थे तो कभी बांहों में बांहें डालकर अश्लील हरकत कर रहे थे।

सड़क पर प्रेमिका को गोद में लेकर घूमता रहा

सड़क पर सरेआम ऐसी रासलीला देख तमाशे के शौकीनों की भीड़ जुट गई और वाहनों की कतार लग गई। तमाम लोग शर्म के मारे चलते बने।

यह जोड़ा झूमता हुआ सड़क के पूरब की तरफ बने चीनी मिल के गोदाम की तरफ जाता और बाद में वहां से सिपाही उसे गोद में लेकर सड़क पर आ जाता। यह नौटंकी काफी देर तक चली।

आसपास के लोगों से नहीं रहा गया तो उन्होंने दोनों को वहां से भगा दिया। इसके बाद दोनों प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद शाक्य के यहां पहुंच गए।

इस बीच सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन ने थाना पुलिस को मौके पर भेजा। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछताछ में सिपाही के नाम और तैनाती स्थल का खुलासा हुआ। मेडिकल परीक्षण में सिपाही के अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पत्नी से बचकर प्रेमिका से मिलने आया सिपाही

सुलखान यादव ने बताया कि वह इटावा जिले का रहने वाला है। उसकी पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं। एक बार पत्नी और बच्चों ने गांव प्रीतमपुरवा निवासी कथित प्रेमिका की गोला में जमकर पिटाई की थी, इसीलिए वह उससे मिलने यहां निघासन चला आया। उसने उसको दूसरी पत्नी बना लिया है।

मामले पर एसपी अरविंद सेन कहते हैं कि घटना सही है। सिपाही ने वर्दी में रहते हुए पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। नशे में धुत होने के कारण उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें अल्कोहल पीने की पुष्टि होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें