फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे पर दिखेगा मोदी के 'जयापुर' का जलवा

Tue, 09 Dec 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदर्श गांव जयापुर जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएगा। जयापुर गांव में चल रहे स्वच्छता अभियान को पृष्ठभूमि में रखकर एक लघु फिल्म ‘जयापुर का जलवा’ का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग 11 दिसंबर से शुरू होगी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा जयापुर गांव में शूट किया जाएगा। जयापुर के आसपास के गांवों और काशी के घाटों पर भी कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।

इस हिंदी लघु फिल्म में पीएम मोदी के सफाई ‘नवरत्न’ भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना जनचेतना अभियान को धार देते हुए अलग अंदाज में नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म की पहली सीडी 25 दिसंबर को बनारस आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जयापुर के लोग भेंट करेंगे।
विज्ञापन

पूरी हो चुकी है गीतों की रिकॉर्डिंग

संजय सैदपुरी इस फिल्म के निर्माता हैं और इसके गीत भी उन्होंने ही लिखे हैं। बकौल संजय, महिपाल दास गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जयापुर का जलवा’  के सभी गीतों की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है।

सैदपुरी ने बताया कि जयापुर गांव के प्रतिभावान कलाकारों को भी इस फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें