फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को बेहोशी की दवा देने के बाद डॉक्टर ने किया रेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Mon, 13 Aug 2018 02:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

युवती को क्लिनिक पर बुलाकर बेहोशी की दवा देने के बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि युवती का अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के बाद कई बार उसके साथ रेप किया गया। युवती गर्भवती हो गई।

विज्ञापन


इस बीच युवती व डॉक्टर ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन इसके बाद डॉक्टर ने युवती का गर्भपात करवा दिया और अचानक लापता हो गया। युवती ने शनिवार को एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने एएसपी दिगंबर कुशवाहा को शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पहले उसके पड़ोस में ही निजी क्लिनिक चलाने वाले बीडीएस डॉक्टर दुर्गेश कुमार के पास वह इलाज कराने गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दबाव बनाने के बाद की शादी और फिर हो गया लापता

डॉक्टर ने युवती को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और फिर अश्लील वीडियो क्लिप बना लिया। इस बीच डॉक्टर ने युवती को वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक रेप किया जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। दबाव बढ़ने पर डॉक्टर ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली।

युवती का आरोप है कि इस बीच डॉक्टर ने उसका गर्भपात करवा दिया और बीते चार मई से लापता है। इसके बाद युवती ने डॉक्टर व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी का कहना है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें