फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम पर देखा लड़का, फोन पर होने लगी बात, घर बुलाकर दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

Sun, 12 Aug 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शादी के लिए बनी साइट शादी डॉट काम पर हुई मुलाकात के बाद एक युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। बठिंडा की रहने वाली युवती को आरोपी युवक ने अपने परिजनों से भी बात कराई। शादी का झांसा दे युवती को आरोपी युवक ने घर बुला लिया। अपनी मां से मुलाकात कराई। मां किसी काम से बाजार गई तो आरोपी ने युवती के साथ दुराचार कर डाला और शादी के लिए मना कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना मोती नगर की पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हीरा नगर के राजिंदर सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन

मां के जाने के बाद दिया घटना को अंजाम

सांकेतिक तस्वीर
पीड़ित युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके परिजन उसकी शादी करने के लिए काफी समय से लड़के की तलाश में थे। उसने शादी की साइट शादी डॉट काम पर युवकों की तस्वीर देखी तो आरोपी की फोटो उसे पसंद आई। दोनों की आपस में बात हुई तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। काफी समय तक दोनों की बात हुई और दोनों ने परिजनों को बता दिया कि वह एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। 

पीड़ित युवती के अनुसार आरोपी ने उसकी अपने परिजनों से बात भी कराई। दस जून को आरोपी ने उसे मिलने के लिए लुधियाना बुलाया। युवती परिजनों को बोल कर आरोपी युवक से लुधियाना मिलने आ गई। आरोपी और उसके परिजनों ने युवती को घर आने का शगुन भी दिया। इस दौरान आरोपी की मां किसी काम से बाहर चली गई तो पीछे से आरोपी युवक युवती के साथ घर पर ही था। 

आरोपी ने मां के जाने के बाद युवती के साथ दुराचार किया और उससे साफ तौर पर मना कर दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा। आरोपी ने उसे धमकियां भी दी और अपने घर से भेज दिया। परिजनों से बात करने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मोती नगर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें