लखनऊ। निशातगंज स्थित सरकारी बचपन डे केयर स्कूल का भारी भरकम जर्जर गेट गिरने से आठ साल के बच्चे की दबकर मौत हो गई। घटना के वक्त वह भाई-बहन के साथ खेल रहा था।
बहराइच के धन्नी पुरवा निवासी विक्रम कश्यप का बेटा शिवा गर्मी की छुट्टियों में मां ललिता और भाई-बहनों के साथ लखनऊ के निशातगंज में अपनी नानी मीना के घर आया था। शनिवार सुबह वह भाई रितिक व बहन परी के साथ जीपीटीसी कैंपस स्थित बचपन डे केयर सेंटर में खेलने गया था। खेलते समय शिवा जैसे ही गेट के सामने पहुंचा तभी करीब चार क्विंटल वजन का लोहे का गेट उस पर गिर पड़ा। उसे गेट के नीचे दबा देखकर साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने गेट हटाकर शिवा को निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही ललिता अचेत हो गईं। विक्रम चेन्नई में मजदूरी करते हैं।
बेटे का शव रखकर धरने पर बैठी मां
लखनऊ। निशातगंज स्थित बचपन डे केयर स्कूल का जर्जर गेट गिरने से बहराइच के धन्नी पुरवा निवासी विक्रम के आठ साल के शिवा कश्यप की दबकर मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर पाकर मां ललिता दहाड़े मारकर रोने लगीं। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वह बेटे का शव जमीन पर रखकर धरने पर बैठ गईं। घटना की जानकारी पर महानगर पुलिस और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और ललिता को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने निरीक्षण में पाया कि गेट के नीचे का बुश कट गया था। साथ ही जोड़ के पास जंग लग चुकी थी। जिस भवन का गेट गिरा है, उसमें सबसे ऊपर उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे दृष्टिबाधित छात्राओं का राजकीय छात्रावास है। नीचे दिव्यांगजन सशक्तीकरण के उपनिदेशक का कार्यालय है और सबसे नीचे दिव्यांग मासूमों के लिए बचपन डे केयर सेंटर है। हैरानी की बात है कि किसी भी कर्मचारी व अधिकारी को जर्जर गेट नहीं दिखा।
बदलने के बजाय गेट पर कर दिया जाता रहा पेंट
शिवा के मामा राहुल ने बताया कि यह गेट वर्ष 2010 में लगाया गया था। आरोप है कि इसके जर्जर होने की शिकायतें कई बार की गईं। हालांकि, गेट बदलने के बजाय उस पर केवल पेंट कर दिया जाता था। अधिकारियों की इस लापरवाही ने मासूम की जान ले ली। आस-पास के लोगों का कहना था कि यदि समय रहते गेट बदलवा दिया गया होता तो आज शिवा जिंदा होता।
परिवार के पास अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे
परिवारवालों ने बताया कि उनके पास शिवा के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं। सेंटर वालों ने बहराइच जाने के लिए वैन के किराये के 4500 रुपये दिए। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों की भीड़ रही। ललिता का कहना था कि शिवा बार-बार नानी के घर जाने की जिद कर रहा था। छुट्टी होते ही वह लखनऊ आने के लिए तैयार हो गया था। एसडीएम सदर मनोज सिंह का कहना है कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सरकार के जरिये आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा। गेट के जर्जर होने के आरोप की भी जांच की जा रही है।
गेट गिरने से जान गंवाने वाले मासूम शिवा के परिजन बिलखते हुए।