तेरे नैनो में खो गए एल्बम के पोस्टर का विमोचन
लखनऊ। तेरे नैनो में खो गए भजन एल्बम के पोस्टर का विमोचन राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा एवं राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने शनिवार को किया। यह भजन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर आधारित है। इसमें मुख्य कलाकार के रूप में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, योगेश वर्मा और मंजू गुप्ता ने अभिनय किया है। इस भजन को इंडियन आइडल फेम सत्येंद्र आर्या ने अपना मधुर स्वर दिया है और संगीत सचिन चौहान का है। इस अवसर पर एल्बम के निर्माता विनोद सिंह, निर्देशक धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। विमोचन कार्यक्रम सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के आवास पर हुआ।