लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट: धमाके के बाद दुकान का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र की एक दुकान में भीषण धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से इलाका दहल उठा। हादसे में सुशील गुप्ता नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है। पारा के आलमनगर ओवर ब्रिज के पास विजय गुप्ता की विजय ट्रेडर्स और उसके भाई बबलू गुप्ता की मानवी जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। विजय के यहां बालामऊ निवासी सुशील गुप्ता (36) कई वर्षों से नौकरी कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ बुद्धेश्वर में किराए पर रह रहा था।
मंगलवार को सुशील दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान सिलेंडर फटने से हुए धमाके में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि विजय की दुकान में पटाखे भी पड़े हुए थे। आग पटाखों में लगने के बाद सिलेंडर में लगी या सिलेंडर में लगने के बाद पटाखों में लगी पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है।
घटनास्थल पर भीड़ मौजूद है।