मगरमच्छ को नाली से निकालती रेस्क्यू टीम।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के एक गांव में आबादी के बीच मगरमच्छ पहुंच जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ पकड़ा तब जाकर ग्रामीणों की जान में जान आई।