फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: खेत की सिंचाई कर रहे दंपती की करंट लगने से मौत, पुत्र के खेत पर पहुंचने पर हुई जानकारी

Sat, 25 Dec 2021 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कमलापुर थाना क्षेत्र में एक दंपती की खेत की सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी तब हुई जब उनका बेटा खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। शनिवार सुबह दंपती के बेटे के खेत में पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना क्षेत्र के केसरिया गांव के निवासी पूरन (50) अपनी पत्नी प्रेमा (47) के साथ महाराजपुर गांव में खेत की सिंचाई करने रात को गए थे। दंपती के साथ उनका बेटा मुकेश भी गया था।

बताया जाता है कि रात में दंपती ने बेटे मुकेश को घर भेज दिया और दोनों लोग खेत में सिंचाई कर रहे थे। देर रात करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। सुबह होने पर दंपती का बेटा मुकेश खेत पर पहुंचा, जहां पर उसके मां-बाप के शव खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन


बताया जाता है कि खेत में कटीले तार लगे हैं। ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से तारों में करंट लगने से उसकी चपेट में आने से दंपती की मौत हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कमलापुर मुकुल वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें