फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंस्ट्रक्शन कंपनी के बावर्ची ने चाकू से गला रेतकर जान दी

Thu, 08 Jan 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत काम करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के बावर्ची नेपाल निवासी एम लाल शर्मा (35) ने मंगलवार दोपहर चाकू से खुद को गला रेत लिया। कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एम लाल शर्मा ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि एम लाल शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के लिए खाना बनाते थे और सिनेपोलिस मॉल के पास ही निर्माण साइट पर बने अस्थायी क्वार्टर में रहते थे। मंगलवार दोपहर उन्होंने सबके लिए खाना बनाया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला रेत लिया। खून से लथपथ एम लाल को कर्मचारियों ने फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले दस्तावेज की मदद से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। खबर पाकर बुधवार को उनके पिता लीला राम शर्मा व अन्य परिजन भी लखनऊ पहुंच गए।

चार दिन पहले खरीद कर लाए थे नया चाकू
इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों से पता चला कि एम लाल शर्मा का पारिवारिक विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने अपनी जान दे दी। परिवार में पत्नी सीतू और एक बेटा है, जो नेपाल में रहते हैं। छानबीन व कर्मचारियों से की गई पूछताछ में पता चला है कि एम लाल शर्मा चार दिन पहले ही सब्जी काटने वाला चाकू खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें