फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: यूजी छात्र अंतरिक्ष विज्ञान की करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व संबद्ध कॉलेजों के स्नातक के छात्र स्पेस टेक्नोलॉजी (अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी) की भी अब पढ़ाई करेंगे। विवि प्रशासन ने आज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्नातक में माइनर डिग्री प्रोग्राम इन स्पेस टेक्नोलॉजी की शुरुआत की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह कोर्स 18 क्रेडिट का होगा।
विज्ञापन


इस अत्याधुनिक क्षेत्र के कोर्स में छात्र व्हीकल सिस्टम लांच करने, स्पेस फ्लाइट मैकेनिक्स, स्पेशक्राफ्ट सिस्टम, स्पेस डाटा प्रोडक्ट एंड सर्विस आदि से जुड़ी पढ़ाई करेंगे। इस दौरान छात्रों को इन क्षेत्रों में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्रों के लिए मल्टी डिसीप्नरी पढ़ाई को बढ़ावा देना और छात्रों को भविष्य की जरूरत के अनुरूप तैयार करना है।

विश्वविद्यालय के डीन स्नातक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से इस माइनर डिग्री कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए संबद्ध कॉलेजों से इस पर 15 जनवरी तक सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि एआईसीटीई के निर्देश के अनुसार इस कोर्स को डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


सेना की समस्याओं का समाधान बताएं युवा

भारतीय सेना की ओर से युद्ध एवं रक्षा प्रौद्योगिकी के 11 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 82 समस्याओं के समाधान के लिए सीपीडीएस का 7वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। एकेटीयू ने अपने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक से इसकी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा है कि छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इसका समाधान बता सकते हैं। इस प्रतियोगिता में यूजी-पीजी के विद्यार्थी, शोधार्थी ही नहीं शिक्षक भी अपना प्रस्ताव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें