लखनऊ। सरोजनीनगर सैनिक सोसाइटी में चार नवंबर से शर्मिला निसारपुरी मेमोरियल चैरिटेबल क्लीनिक शुरू होगा। उद्घाटन के अवसर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
क्लीनिक का उद्देश्य सरोजनीनगर और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी दूर करना है। यहां प्रतिदिन एक एमबीबीएस चिकित्सक मरीजों को परामर्श देने के साथ आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। शिविर का आयोजन सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, आलमबाग के सहयोग से होगा। इसमें अस्पताल के चार से पांच अनुभवी चिकित्सक मरीजों का परीक्षण करेंगे।