फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंस गए कुमार विश्वास, दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 30 Apr 2014 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कवि सम्मेलनों में धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने के मामले में अमेठी संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


शहर की आर्ट कल्चर एंड साइंस अकादमी के सचिव गुलाम अब्बास जैदी ने इस मामले में अदालत की शरण ली है। यूपी प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि अदालत ने ठाकुरगंज थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपनी संस्था के सदस्यों के साथ अमेठी जाकर कवि सम्मेलनों की क्लिप दिखाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

जिनमें कुमार विश्वास धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाते दिखते हैं। उधर, एसओ ठाकुरगंज ने बताया कि मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया है, पड़ताल चल रही है।

अक्सर उड़ाते रहे हैं मजाक

कुमार विश्वास अपने कवि सम्मेलनों में अक्सर देवी देवताओं का मजाक उड़ाते रहे हैं। जिस पर पहले भी आपत्ति जताई जा चुकी है।

मामला यहीं तक सीमित नहीं है कुमार के ऐसे भी वीडियो यू ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं। जिसमें उन्होने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।

एक कवि सम्मेलन के दौरान उन्होने नर्स के लिए 'काली पीली नर्स' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिस पर केरल की राज्य सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

मोदी की प्रशंसा पर भी आलोचना

आज भले ही कुमार विश्वास भाजपा और नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हों लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब वह मोदी के प्रशंसक थे। कुमार ने एक कवि सम्मेलन के दौरान मोदी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान से की थी।

महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण ही अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृ‌ति ईरानी ने कहा विश्वास पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'मैं एक महिला हूं इसलिए कुमार से कभी इज्जत की उम्मीद कर भी नहीं सकती हूं।'

हालांकि कुमार विश्वास ने कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी बातों के लिए माफी मांगी है लेकिन अक्सर ऐसे विवाद सामने आ ही जाते हैं।

अब अगर उन पर मुकदमा दर्ज होता है तो यह उनकी पार्टी के लिए मुश्किल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें