बख्शी का तालाब। गाजीपुर गांव में हल्दी रस्म में अवैध असलहे से फायरिंग करके दहशत फैलाने के तीन आरोपियों सुखदेव, अंकित और अनुज पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही बरामद खोखे को जांच के लिए भेजा गया है।
युवती के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात फायरिंग की आवाज सुनकर घर के अंदर से रिश्तेदार और पड़ोसी बाहर आए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो तीनों आरोपी जान से मारने और युवती को उठा ले जाने की धमकी दी। मौके पर आरोपी कार छोड़कर भाग गए थे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित के घर के बाहर पुलिस को भी एहतियात के तौर पर तैनात कर दिया गया है।