फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाकर की तोड़फोड़, पथराव

Tue, 24 Sep 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले के नेमपुर-दोस्तपुर रोड पर एक तेज रफ्तार निजी बस ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाकर तोड़फोड़ की और पथराव किया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार निजी बस ने मंगलवार सुबह नेमपुर-दोस्तपुर रोड पर कामतागंज बाजार के पास साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाकर बस में तोड़फोड़ की। उधर, नाराज छात्रों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम खुलवाने के लिए आए पुलिस और प्रशासनिक अमले पर छात्रों व ग्रामीणों ने पथराव भी किया। अभी एक्सप्रेस वे पर आवागमन ठप है। दोस्तपुर के पसियापारा गांव का लवकुश (14) रामदेव सिंह इंटर कॉलेज कामतागंज में कक्षा आठ का छात्र था। वह मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहा था। कामतागंज बाजार के पास तेज रफ्तार निजी बस ने छात्र को कुचल दिया। हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ये भी पढ़ें - अनुज सिंह के एनकाउंटर पर सियासत: 'एक बहन के आंसू जो शब्द बनकर सबको झकझोर रहे हैं, लेकिन...', सपा ने उठाए सवाल

ये भी पढ़ें - इस वजह से फंसा था सुल्तानपुर डकैती कांड का बदमाश अनुज... व्यापारियों ने एसटीएफ को दिया सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने पहले तो चालक को बंधक बनाकर जमकर मारा पीटा फिर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में कॉलेज के छात्र व ग्रामीण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कामतागंज मदनपुर के निकट जाम लगा दिया। उन्हें समझाने आए पुलिस व प्रशासनिक अमले पर भी पथराव किया गया। करीब एक घंटे से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आवागमन ठप है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें