सड़क हादसें में उर्मिला श्रीवास्तव (63) पत्नी प्रताप नरायन निवासी रायपुर राजा कोतवाली नगर बहराइच, कुसुम श्रीवास्तव (65) पत्नी कैलाश निवासी जोसियापुर कोतवाली नगर बहराइच, अर्जुन सिंह पुत्र तेज बहादुर राजा पुर कला बहराइच, जमुना भारती (58) पत्नी मोहन भरती हबीगंज औरैया, इंद्र बहादुर पांडेय, भगवत दत्त पांडेय सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में उर्मिला श्रीवास्तव और कुसुम श्रीवास्तव की हालत गंभीर बताई गई है।