फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट, मलबे में तब्दील हुई पांच इमारतें

Mon, 25 Sep 2023 02:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सदरपुर (सीतापुर)

सार

सीतापुर जिले के सदरपुर कस्बे में हुए विस्फोट में पांच मकान मलबे में तब्दील हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा सदरपुर कस्बा हिल गया।
विज्ञापन
धमाके से ढहा मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सदरपुर कस्बे में सोमवार सुबह हुए विस्फोट में पांच इमारतें मलबे में तब्दील हो गई। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे बनाते समय धमाका हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदरपुर कस्बे में पुत्तन मनिहार पुत्र सद्दीक का बड़े चौराहे पर घनी आबादी के बीच घर बना है। पुत्तन कई वर्षों से बिना लाइसेंस के पटाखा व गोला बनाने का काम करते हैं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुत्तन के घर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान धमाका इतना तेज था कि पूरा सदरपुर कस्बा हिल गया। धमाके की चपेट में आने से पुत्तन का पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़ें - धर्मांतरण और लव जेहाद रोकने के लिए समाज को जागरूक करेगा संघ, मोहन भागवत ने कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव




इनके साथ पड़ोस में बनी जाने आलम की दुकान, सद्दाम की कपड़े की दुकान और सलमान की जूते चप्पल की दुकान ढह गई। विस्फोट की चपेट में आने से फातिमा का मकान भी ढह गया। सदरपुर कस्बे में पटाखा बनाने का एक भी लाइसेंस जारी नहीं है।

जिला प्रशासन कराएगा जांच
जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिये हैं। किन परिस्थितियों में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाये जा रहे थे। इसकी जांच होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें