फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने किया हंगामा, आत्मदाह की कोशिश

Sat, 04 Nov 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यकर्ता गणेश प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी भाजपा मुख्यालय पर शनिवार दोपहर हमीरपुर के राठ निवासी कार्यकर्ता गणेश प्रसाद ने आत्मदाह का प्रयास कर हड़कंप मचा दिया। गणेश चेयरमैन का टिकट न मिलने से नाराज था और प्रदेश कार्यालय पर विरोध जताने आया था।
विज्ञापन


यहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात न होने पर उसने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। हालांकि, आग लगाने से पहले ही अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। गणेश को हजरतगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे गणेश प्रसाद भाजपा मुख्यालय पहुंचा था। उसने मुख्यालय पर मौजूद लोगों से खुद को नगर पंचायत के चेयरमैन पद का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि कई दिन से वह तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उसे ही उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिया था लेकिन टिकट की सूची में उसका नाम नहीं है। इससे नाराज गणेश प्रसाद भाजपा मुख्यालय पर हंगामा करने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

माचिस लगाकर जलाने की कोशिश से पहले ही दबोचा

- फोटो : डेमो
उसने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं पर गलत तरीके से उम्मीदवारों का चयन करने का आरोप भी लगाया। एक घंटे तक हंगामा करने के बाद गणेश ने जान देने की धमकी दी। अपने पास छिपाकर रखी मिट्टी तेल से भरी बोतल निकाल ली। देखते ही देखते उसने अपने शरीर पर तेल उड़ेल लिया।

यह नजारा देख आसपास हड़कंप मच गया। गणेश ने माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पाकर हजरतगंज पुलिस मौके पर आ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि गणेश को कोतवाली में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें