फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर सहमति से बने तो सबसे अच्छा : राज्यपाल राम नाईक

Sat, 04 Nov 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
समारोह को संबधित करते राज्यपाल रामनाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि राममंदिर मामले का अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय करेगा। यदि सर्वोच्च न्यायालय के पहले दोनों पक्षों का कोई इकट्ठा मत हो जाता है तो बहुत बढ़िया है। फैसले से पहले कोई सहमति बन जाती है तो सबको अच्छा लगेगा।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को अपराह्न डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के  दीक्षांत समारोह में 89 मेधावियों को कुलाधिपति व कुलपति गोल्ड मेडल से नवाजने के बाद जाते वक्त थोड़ी देर के लिए मीडिया के मुखातिब हुए। राममंदिर मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए चल रहे प्रयासों पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मैं यह सब देख रहा हूं, देखना ही मेरा काम होता है।

मुझे ऐसा लगता है कि जिस प्रकार की गतिविधियां चल रही हैं, इसका अंतिम निर्णय तो सर्वोच्च न्यायालय करेगा, सर्वोच्च न्यायालय के पहले यदि दोनों पक्षों का कोई इकट्ठा मत हो जाता है तो बहुत बढ़िया है। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन-पालन सबको करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल ने दिया चलते रहो-चलते रहो का गुरुमंत्र

राज्यपाल रामनाईक - फोटो : amar ujala
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अवध विश्वविद्यालय में कुल 2 लाख 30 हजार 578 विद्यार्थियों में 44 फीसदी 1 लाख 24 हजार 949 छात्राएं हैं, जबकि 46 फीसदी 1 लाख 30 हजार 659 छात्र पढ़ते हैं। इसमें गोल्ड मेडल पाने वालों में 31 छात्र हैं, जबकि 58 छात्राएं हैं।

सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान’ का असर दिख रहा है। गोल्ड मेडल पाने वाली लड़कियां 65 फीसदी हैं। कहा कि अब महिलाएं अबला नहीं रहीं, जब मैंने 1954 में बीकॉम उत्तीर्ण किया तो डेढ़ सौ लोगों में सिर्फ चार महिलाएं थीं।  राज्यपाल ने ‘चलते रहो-चलते रहो’ का गुरुमंत्र दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें