फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: अधिकारियों की लापरवाही से मासूम की दर्दनाक मौत, बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई

Thu, 11 Jul 2024 04:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली )

सार

रायबरेली के बछरावां में हुए एक हादसे में 9 वर्ष की बच्ची की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतक मासूम रिमझिम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कन्नावां गांव में करंट की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के लापरवाही से घटना हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे मासूम रिमझिम ( 9) पुत्री कमलेश अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पोल से लटक रहे अर्थ के एक तार की चपेट में वह आ गई। कुछ ही पलों में वह झुलस गई। पड़ोसियों की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, गठबंधन का हुआ एलान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाइन सिटी घोटाला: मास्टर माइंड राशिद नसीम की विदेश में जब्त होगी संपत्ति, निवेशकों के हड़पे थे 60 हजार करोड़
विज्ञापन


परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर अमित सिंह ने मासूम को मृत घोषित कर दिया है। पिता कमलेश दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। बेटी के मौत से मां अर्चना, दो भाई विवेक और आकाश व छोटी बहन नन्दनी  में कोहराम मचा हुआ है। मासूम गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों के बाद भी नहीं जागे पावर कारपोरेशन के अधिकारी
कन्नावां गांव के अन्दर बिजली विभाग का एक पोल विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते एक ग्रामीण ने अपने दीवारों के बीच कर लिया है । पोल पर चढ़ने उतरने के लिए महज एक फुट की जगह बची है। इसी पोल से विद्युत सप्लाई का एक तार लटक रहा था जिसकी चपेट में मासूम आ गई और उसकी मौत हो गई। गांव के रहने वाले अर्जुन, मुकुट, संतलाल और दीपू का कहना है कि विद्युत विभाग से कई बार इसकी शिकायत फोन पर की गई है। कोई कार्रवाई नहीं की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें