रायबरेली में एक 15 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि वह अवसाद में थी। छात्रा ने सुसाइड तब किया जब घरवाले बाहर गए हुए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
माफ कर देना पापा, मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं। कोई नहीं मेरा...गुडबॉय माई लव मॉम-डैड। कुछ इसी तरह का सुसाइट नोट लिखकर सरेनी थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाइट नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि छात्रा अवसाद में थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। परिजनों में कोहराम मचा है। सरेनी थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे सिंघौरतारा गांव निवासी श्यामबाबू दुबई में रहता है जबकि गांव में उसका परिवार रहता है।
विज्ञापन
उसकी बेटी अंजना (15) बृहस्पतिवार की शाम घर पर अकेली थी। अन्य परिजन घर से बाहर थे। इसी दौरान अंजना ने पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन वापस लौटकर आए तो बेटी का शव फंदे से लटकता देख दंग रह गए।
मृतक अंजना कक्षा 10 की छात्रा थी। छात्रा की मौत से मां सुमित्रा, बहन वंदना व भाई हिमांशु का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि किशोरी अवसाद में थी। घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी किए जाने की बात लिखी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।