फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश में बीच सड़क पर स्कार्पियो सवार लोगों ने युवकों को पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 16 Aug 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी में बीच सड़क पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने दो युवकों को पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में स्कार्पियो सवार दो लोग बीच सड़क पर वाहन रोकते हैं और सड़क पर खड़े दो युवकों की पिटाई शुरू कर देते हैं। इस बीच बारिश हो रही थी। इसके बाद भी बीच सड़क पर जमकर मारपीट होती दिख रही है। 

विज्ञापन


घटना का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों का दावा है कि यह वीडियो अमेठी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ददन सदन तिराहे का है।

घटना को लेकर किसी पक्ष ने अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। अमेठी कस्बा प्रभारी आरसी यादव ने बताया कि ददन सदर तिराहे के समीप का मामला है। सूचना मिलने के बाद जब मौके पर जाकर जांच की गई तो वहां कोई नहीं मिला। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें